Nifty पीसीआर रेश्यो क्या है? What is PCR ratio ?
अगर आप शेयर मार्केट में begginers है तो आपने कही ना कही पीसीआर रेश्यो क्या है? what is PCR ratio ? यदि इसे समझना चाहते है तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप PCR ratio के आधार पर ट्रेडिंग कर पायेंगे।
ट्रेडिंग में सफलता पाने के लिए पीसीआर बहुत कारगर साबित होता है। कई लोग नही जानते की पीसीआर रेश्यो किसे कहते है? पीसीआर रेश्यो से प्रॉफिट कैसे कमाए? PCR ratio को कैसे समझे? अगर इस बात को लेकर कन्फ्यूज होंगे तो ये पोस्ट खास आपके लिए ही है। मैं गारंटी देता हु की अगर आपने पीसीआर को समझ लिया और उस बेसिस पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की, तो आप शेयर मार्केट से बहुत अच्छा प्रॉफिट कमा पाएंगे।
लेकिन इस पोस्ट में मैं जो नॉलेज देने जा रहा हूं। उसे ठीक से समझ कर उसकी accuracy को ठीक से जान ले। इसकी टेस्टिंग करने के बाद अपनी जिम्मेदारी से ट्रेडिंग कर सकते है। अक्सर देखा गया है की लोग आधी अधूरी पोस्ट पढ़ते है जिससे उन्हे नुकसान उधना पद सकता है। हमेशा आधा अधूरा ज्ञान डूबने वाला होता है।
पीसीआर का ये फंडा कितना काम करता है, क्या इसपर ट्रेडिंग करना सही है? इस तरह खुद से टेस्ट करे की क्या गलत और सही है। देखिए, आपको knowledge देना मेरा काम है, पर इसकी एक्यूरेसी को चेक करना और सही गलत का फैसला करना आपका काम है। बैक टेस्टिंग करके फिर हो सके तो अप्लाई करे।
इंडिया में ऐसे कई ट्रेडर्स है जो पीसीआर अनुपात के आधार पर successful treding कर रहे है। प्रोफेशनल ट्रेडर इसी टेक्निक के आधार पर ट्रेडिंग किया करते है। यदि आपको भी उन्ही की तरह ट्रेडिंग में सफल बनना है तो आपको इसे समझना चाहिए।
इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा कि पीसीआर रेश्यो क्या है? पीसीआर रेश्यो का कैलकुलेशन क्या है पीसीआर कैसे काम करता है? पीसीआर रेश्यो से प्रॉफिट कैसे बनाए? इसलिए मैं आपको पर्सनली सजेस्ट करूंगा की आप इस पोस्ट को पूरा और ध्यान से पढ़े ताकि आपको कोई dout ना रहे। इस पोस्ट से जुड़े सारे पॉइंट्स को detail में कवर किया गया है। साथ ही आसान भाषा में समझाया गया है जिसे कोई भी समझ सकता है। तो चलिए जानते है पीसीआर अनुपात क्या है?
इससे पहले मैं कुछ जरूरी बातें है जिसे आपको बताना सही समझता हूं।
ऑप्शन ट्रेडिंग हो या शेयर मार्केट ये दोनो ही समान रूप से जोखिम और अस्थिरता भरी होती है। खासकर जो नए ट्रेडर्स होते है उन्हे उनकी जोखिम का सही अंदाजा नहीं होता। वह पैसे कमाने की धून में मार्केट में पैसे लगा डालते है, और लॉस करवाते है।
अगर कोई वक्तव्य या कोई भविष्यवाणी अगले पाच मिनिट में क्या हो सकता है ये सही बताती है तो ये जरूरी नहीं की वह हर समय सही भविष्यवाणी करे।
शेयर मार्केट में ऐसी कोई स्ट्रेटजी, कोई भविष्यवाणी, या कोई ट्रिक नही है जो 100% सही बता सके। इसलिए 100% सटीकता की अपेक्षा भी नही करनी चाहिए।
हर व्यापारी यह जानने के लिए उत्सुक रहता है की इस समय बाजार के अधिकतर प्रतिभागी क्या कर रहे होंगे। वह भी उसी के अनुसार चलना चाहते है। हमे भी बाजार के साथ चलना है, यही बात PCR हमे बताता है।
पुट कॉल रेश्यो के फायदे क्या है?
अगर हम इसे जान लेते है तो आपको आसानी से पता हो जायेगा की मार्केट किस दिशा में moov करेगा। किसी शेयर , निफ्टी या बैंक निफ्टी की लाइव पीसीआर रेश्यो क्या है। मार्केट यहां से कहा जा सकता है। हमे किस तरह का ट्रेड लेना चाहिए।
इस अनुपात के बेसिस पर प्रॉफिटेबल ट्रेडिंग की जा सकती है। जो प्रोफेशनल ट्रेडर्स होते है वह पुट कॉल अनुपात को देखकर सफल ट्रेडर बने हुए है।
शेयर मार्केट में put call अनुपात सबसे ज्यादा उपयोग होनेवाला डेरिवेटिव संकेतक है। इसे खासकर ऑप्शन ट्रेडिंग के लिए बनाया गया है। लाइव मार्केट की चाल को समझकर उसके आधार पर भविष्य की मार्केट मूल्य क्या हो सकता है? इसकी पहचान करने के लिए पीसीआर रेश्यो सबसे असरदार फार्मूला और विश्वसनीय उपाय भी है।
पीसीआर ये एक विरोधाभासी संकेतक है जो ट्रेडर्स को उचित निर्णय लेने में मदद करता है। बाजार में तेजी या गिरावट कितनी हो सकती है इसका अंदाजा आ जाता है। इसकी जानकारी के आधार पर व्यापारी विरोधाभासी ट्रेड ले सकते है।
पुट कॉल रेश्यो क्या है?
पीसीआर को सीखने और समझने के लिए हम nse की वेबसाइट को ओपन करना है इस के लिए google के सर्च बॉक्स में सिंपली ऑप्शन चैन NSE को टाइप करना है। इस तरह से हम nse के ऑप्शन चैन में आ सकते है। यहां आपको लेफ्ट साइड में कॉल ऑप्शन और राइट साइड में put option देखने को मिलेगा। जिस तरह निफ्टी या बैंक निफ्टी का ऑप्शन चैन देखते है, ठीक उसी तरह हम किसी स्टॉक का भी option chain देख सकेंगे। हर किसी का प्रोसेस सेम रहेगा, किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
Option chain के चार्ट पर देखेंगे तो लेफ्ट और राइट दोनो साइड में आपको ओपन इंट्रेस और वॉल्यूम देखने को मिलता है। वॉल्यूम और ओपन इंट्रेस इन दोनो का पीसीआर निकाला जा सकता है। लेकिन दोनो का comparition किया जाए तो ओपन इंट्रेस का पीसीआर ज्यादा सटीक रहता है। इसलिए PCR ratio देखने के लिए open intress का उपयोग करना अच्छा माना जाता है।
Option chain में सबसे पहले हमे नीचे आना है। निचे आपको कॉल ऑप्शन का और पुट ऑप्शन open intress का टोटल नजर आएगा। जब हमे इस तरह से वह टोटल मिल जाता है तो आपको पुट कॉल अनुपात निकालना आसान हो जाता है।
अब यहां सबसे पहले put call ratio का अनुपात का कैलकुलेशन देखेंगे।
पुट कॉल रेश्यो का कैलकुलेशन क्या है?
ऑप्शन चैन के ओपन इंटरेस्ट से पीसीआर कैसे निकाला जाता है ये यह बताया जा रहा है। इससे पता लगाया जाता है की मार्केट गिरता है तो कितना गिर सकता है और बढ़ता है तो कितना बढ़ सकता है। ये बिलकुल सटीकता से बता सकता है की यह से मार्केट का मूवमेंट क्या हो सकेगा।
अकसर आपने देखा होगा स्टॉक्स और इंडेक्स जो फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में लिस्टेड होते है, उनकी स्ट्राइक प्राइस पर कितनी मात्रा में open intress है, ये सभी ऑप्शन चैन में दिया होता है। Nse की वेबसाइट पर जो सर्च बार होता है उसमे आपका चुना हुआ शेयर का नाम या इंडेक्स का नाम डालकर पीसीआर अनुपात निकल सकते है।
किसी भी स्टॉक या निफ्टी, banknifty का PCR निकालने लिए put के ओपन इंट्रेस का टोटल उपर लिखना है और उसके नीचे कॉल के ओपन इंट्रेस का टोटल लेकर उसे डिवाइड करना है। डिवाइड करने के बाद equil में जो अंक आयेंगे उस के बेसिस पर put call ratio निकलता है। उसके बाद हम तय कर पाएंगे की कौनसा ट्रेड लेना है।
दोनो टोटल को भाग देने के बाद आनेवाले अंक आपको बताते है की उसे क्या करना है। आइए, आपको बैंकनिफ्टी का उदाहरण देकर पीसीआर रेश्यो निकलने का तरीका समझाता हूं। जिससे आप खुद PCR निकालना सिख जाएंगे।
Put call ratio की वैलकुलेशन फार्मूला
जैसे की मैने बताया है, put call retio ओपन इंट्रेस और वॉल्यूम दोनो के बेसिस पर निकला जा सकता है।लेकिन open intress की बेसिस पर निकला गया पीसीआर रेश्यो ज्यादा सटीक होता है। इसलिए हम इसी के आधार पर यह रेश्यो निकालना बताएंगे। यह आपको समझने के लिए एक उदाहरण देखते है।
उदाहरण
मान लीजिए किसी विशेष दिन में ट्रेड किए गए पुट की संख्या 2000 है। वही पर उसी दिन उसी स्टाइक प्राइस पर ट्रेड की गई कॉल की संख्या 3000 है तो इन आंकड़ों के आधार पर नीचे की तरह कैलकुलेशन किया जाता है।
PCR रेशियो = 2000/3000
= 0.66
इस तरह से कोई भी मैनुअली पीसीआर निकल सकता है। अब जो पीसीआर रेश्यो निकलता है उसके आधार पर उस कब कौनसा ट्रेड लेना चाहिए ? ये भी जरूरी है। आइए नीचे कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स दिए गए है, जो आपको सही ट्रेड लेने में मदद करेंगे। यह अनुमान लगाया जा सकता है की यह से प्राइस बढ़ सकता है।
पीसीआर रेश्यो से प्रॉफिट बनाने के जरूरी पॉइंट्स
- 1 से कम का पीसीआर वैल्यू इस बात का संकेत देता है की ऑप्शन में कॉल ऑप्शन ज्यादा खरीदे जा रहे है। जो बाजार में आगे बाजार मूल्य में वृद्धि का संकेत देता है।
- उसी प्रकार 1 ज्यादा का पीसीआर मूल्य इस बात का संकेत देता है की कॉल ऑप्शन बहुत ज्यादा खरीद जाने से मार्केट में मंदी या गिरावट के संकेत देता है।
- अगर पीसीआर वैल्यू 1 के आसपास है, ना बहुत ज्यादा है ना ही बहुत कम है, तो कॉल और पुट ऑप्शन में लगभग बराबरी में ट्रेड किए जा रहे है। ऐसी स्थिति में मार्केट sideway होने के संकेत देता है। यानी मार्केट न्यूट्रल रहेगा ऐसा नुमान लगाया जा सकता है।
FAQ,S : Nifty पीसीआर रेश्यो क्या है? What is PCR ratio ?
Q. सबसे अच्छा पीसीआर अनुपात क्या होता है?
Ans : सबसे अच्छा अनुपात 0.7 से नीचे और 0.5 के करीब का पुट कॉल रेश्यो अच्छा माना जाता है। ऐसी स्थिति में में बाजार में तेजी आने की भावना बढ़ती है। मार्केट प्राइस ऊपर जाने के संकेत मिलते है।
Q. Nifty PCR ratio today कैसे जान सकते है?
Ans : आज का पीसीआर जानने के लिए आपको niftyteder.in या sensibull.com इस वेबसाइट पर जाकर पता कर पाएंगे।
Q. ऑप्शन ट्रेडिंग में PCR ratio का कैसे उपयोग कर सकते है?
Ans : कैलकुलेशन के बाद जो अंक मिलते है, उनके अनुसार उचित ट्रेड ले सकते है।
Q. पुट कॉल रेश्यो का कैलकुलेशन क्या है?
Ans : पुट कॉल रेश्यो का कैलकुलेशन दो सूत्रों के आधार पर की जा सकती है।
PCR =put का io total/ call का io total,
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ